Explore

Search

December 6, 2025 9:15 am

यमुना प्रवाह यात्रा का शिवगंज में शुक्रवार कों होगा स्वागत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

यमुना प्रवाह यात्रा का शिवगंज में शुक्रवार कों होगा स्वागत

शिवगंज/भाजपा नगर मंडल की ओर से सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यमुना प्रवाह यात्रा का सिरोही जिले में प्रवेश करेगी।

यमुना प्रवाह यात्रा  के पाली जिले से सिरोही जिले की सीमा में पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल की ओर से दोपहर 2.30 बजे रिवर फ्रंट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से यात्रा बस स्टैंड, रीको औद्योगिक क्षेत्र होते हुए फोरलेन से सिरोही की ओर प्रस्थान करेगी। इस यात्रा कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। एवं मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत के नेतृत्व में नगर मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठों, निवर्तमान पार्षदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में 10 बसों का काफ़िला सहित लगभग 350 लोग शामिल रहेंगे, वहीं शिवगंज नगर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। नगर मंडल महामंत्री नरेश सिंधी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रिवर फ्रंट पर समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Khabar Manch 24
Author: Khabar Manch 24

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर