थारे आवे भगत अपार जीण माता की जय बोलो… भजन पर झूमे भक्त

SHARE:

थारे आवे भगत अपार जीण माता की जय बोलो… भजन पर झूमे भक्त

जीण माता मंदिर पोसालिया के 29 वे मेले में भक्तों ने जयकारों के साथ चढ़ाई ध्वजा, खण्डेलवाल नाटाणी व कायथवाल गोत्र के कुलदेवी भक्तों ने ढोक लगाई

पोसालिया। खंडेलवाल समाज के नाटाणी व कायथवाल गोत्र की कुलदेवी श्री जीण माताजी का 29 वा वार्षिक भक्ति महोत्सव पोसालिया जीण धाम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थित के बीच उमंग उल्लास के साथ जयकारो के बीच संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई तथा शोभायात्रा सहित रात्रि को भजन संध्या सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

खण्डेलवाल जीण माता सेवा समिति ट्रस्ट मंडल के महामंत्री लोकेश खण्डेलवाल ने आयोजन की जानकारी देकर बताया कि जीण माताजी का दो दिवसीय भक्ति महोत्सव बुधवार को श्रीमती स्व.जरावीदेवी मोहनलाल नाटाणी के सुपुत्र मनोज कुमार एवं भूपेंद्र कुमार भरूडी नागमंगला लाभार्थी परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान लाभार्थी परिवार का ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाबचंद नाटाणी, उपाध्यक्ष मुल्तानमल, कांतिलाल, सहमंत्री नंदकिशोर, ललित कुमार, श्यामसुंदर, बलवंत कुमार,भबूतमल, केसरीमल, मांगीलाल, किरण कुमार, श्रवण कुमार,विनोद कुमार, अम्बालाल सहित ट्रस्ट मण्डल के अभी सदस्यों ने लाभार्थी परिवार का खूब-खूब अनुमोदन करके आभार प्रकट किया। लाभार्थी परिवार का गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन बहुमांन के दौरान स्मृति चिन्ह दिया गया।

शोभायात्रा में डीजे की धुन पर थिरके कदम –

पोसालिया नगर के मुख्य मार्गो से पारंपरिक जीण भवानी की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बैंड बाजो और डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्तजन भाव भक्ति के साथ गरबा गीतों पर थिरकते रहे। गर्मी के मद्देनजर शोभायात्रा के दौरान सभी के लिए शीतल पेय शरबत, केरीपन्ना,तरबूज की व्यवस्था की गई। इसके उपरांत शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर मंदिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई और महाआरती का आयोजन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालु भक्तों ने माता को 108 मीटर चुनरी अर्पित की।

जरावी मोहन भोजनशाला भवन का उद्घाटन किया –

मंदिर परिसर के समीप नवनिर्मित जरावी मोहन भोजनशाला भवन का प्रातः लाभार्थी परिवार ने फीता काटकर और शिला पट्टिकाओं का अनावरण किया इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन एवं ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित स्वजातीय बंधुओ ने भोजन शाला निर्माण पर प्रसन्नता जताई और ट्रस्ट ने आभार प्रकट किया।

गायक किशोर पालीवाल ने भजनों से समा बांधा –

कार्यक्रम के दौरान मंगलवार रात्रि को माता के जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक किशोर पालीवाल एवं शीतल वैष्णव ने माताजी के एक से बढ़कर एक सुरीले भजनों को सुनाकर सभी को भाव भक्ति में भर दिया। किशोर पालीवाल ने भजन “जीण माता रे मंदिर में बंध्यो रे हिंडोलो, थारे आवे भगत अपार जीण माता की जय बोलो… तथा भजन “प्यारी लागे ओ जीण माता री चुनरी… एवं पोसालिया में मन्दिर बन्यों जीण माता अवतारी,दूर दूर रा आवे जातरु…. जैसे एक से बढ़कर एक माता का गुणगान करते हुए भजन सुनाकर तालियां बटोरी। गायिका शितल वैष्णव ने शानदार माता के गरबा गीतों की प्रस्तुति देखकर सभी को झूमने के लिए मजबूर किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें