रग्बी फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेल का उत्साह चरम पर

SHARE:

रग्बी फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेल का उत्साह चरम पर

नॉकआउट चरण में अधिकांश मुकाबले एकतरफा, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

सिरोही – जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में खेल का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यभर से पहुंचे 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग के खिलाड़ी मैदान पर पूरे जोश और दमखम के साथ अपना हुनर प्रदर्शित कर रहे हैं। नॉकआउट चरण में अधिकांश मुकाबले एकतरफा रहे, जिसमें टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।प्रतियोगिता की संयुक्त संचालन सचिव श्रीमती हेमलता मिस्त्री ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष छात्र तथा छात्रा वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। नॉकआउट चरण में खिलाड़ियों के बीच जीत के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का रोमांच लगातार चरम पर बना हुआ है।◼️नॉकआउट मुकाबलों के परिणाम◼️उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद लेरा राम व मीडिया सहयोगी गोपाल सिंह राव के अनुसार 17 वर्ष छात्रा वर्ग में जोधपुर ने चित्तौड़गढ़ को 15-0, पाली ने ब्यावर को 10-0, जयपुर ने झुंझुनूं को 25-0, टोंक ने बूंदी को 30-0 तथा भीलवाड़ा ने बांसवाड़ा को 7-0 से पराजित किया।छात्र वर्ग 17 वर्ष में नागौर ने बारां को 22-0, जयपुर द्वितीय ने बांसवाड़ा को 22-0 तथा दौसा ने बीकानेर को 10-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के 19 वर्ष छात्रा वर्ग में ब्यावर ने चित्तौड़गढ़ को 5-0 से शिकस्त दी।वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग में झुंझुनूं ने हनुमानगढ़ को 12-0, गंगानगर ने बांसवाड़ा को 5-0, बीकानेर ने जैसलमेर को 12-0 तथा खैरथल-तिजारा ने चित्तौड़गढ़ को 17-0 से हराया।◼️अधिकारियों एवं निर्णायकों ने संभाला मोर्चा ◼️प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए बीकानेर से नियुक्त पर्यवेक्षक नारायण लाल पुरोहित एवं संयोजक गुरमीत सिंह के निर्देशन में चयनकर्ता मनोज सुथार, कुलदीप सिंह राजावत, सज्जन सिंह मेड़तिया एवं सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित निर्णायक जितेंद्र दान, अजय सिंह शेखावत, राजेश कुमार, मूलचंद, सांवरलाल, दिनेश कुमार, राम सिंह एवं राजवीर सिंह समेत प्रतिनियुक्त अधिकारी-कर्मचारी लगातार खेल मैदान में व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद लेरा राम ,शारीरिक शिक्षक नगाराम देवासी,वीरेंद्र सिंह, अयूब खान, अर्जुन सिंह, शरद सिंह, पर्वत सिंह देवड़ा ,किरण सिंह, महिपाल सिंह, विक्रम सिंह जैतावत, खेल मैदान में सक्रिय भूमिका निभा कर प्रतियोगिता के शानदार आयोजन में सहभागिता कर रहे है।प्रतियोगिता के आगे बढ़ने के साथ ही मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। खिलाड़ियों में अगले दौर में पहुंचने को लेकर उत्साह है, वहीं खेलप्रेमियों की निगाहें अब आगामी नॉकआउट मुकाबलों पर टिकी हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें