माली समाज का तीन दिवसीय तालाब पूजन महोत्सव संपन्न, 200 महिलाओं ने किया विधिवत पूजन

SHARE:

माली समाज का तीन दिवसीय तालाब पूजन महोत्सव संपन्न, 200 महिलाओं ने किया विधिवत पूजन

शिवगंज। माली समाज शिवगंज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय तालाब पूजन महोत्सव का रविवार को ऐतिहासिक डिग्गी नाडी पर विधिवत समापन हुआ।

महोत्सव के अंतिम दिन माली समाज की करीब 200 महिलाओं ने अपने भाइयों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच तालाब का विधिवत पूजन किया। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।महोत्सव का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक किया गया। पहले दिन माली समाज धर्मशाला में महिला भजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला गायक कलाकारों ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। दूसरे दिन 19 सितंबर की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गायक कलाकार विनोद एवं मुरली प्रजापत ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर किया।

रविवार सुबह 7 बजे ऐतिहासिक डिग्गी नाडी पर मुख्य तालाब पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ। समाज की करीब 200 महिलाओं ने अपने भाइयों के साथ विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के बीच तालाब का पूजन किया। पूजन के पश्चात सुबह 11 बजे तेजश्री वाटिका में समाजबंधुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में माली समाज के पदाधिकारियों, नवयुवक मंडल एवं समाजबंधुओं का सहयोग रहा। महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।
इस अवसर पर माली समाज अध्यक्ष शंकरलाल परिहार, नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार परिहार, चुन्नीलाल मंडोरा, मुकेश सोलंकी, नरेन्द्र गहलोत, मयूर मंडोरा, महेश टांक, महेन्द्र गहलोत, प्रवीण चौहान, विजय सुन्देशा, रमेश सुन्देशा, कैलाश गहलोत सहित समाज के वरिष्ठजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें