सरकार एवं सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने सिरोही को कलंक से बचाया

SHARE:

सरकार एवं सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने सिरोही को कलंक से बचाया

– संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की कथित साजिश पर बोले भाजपा नेता दिनेश बिंदल, निष्पक्ष जांच से पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग

सिरोही। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शिवगंज नगर पालिका पार्षद दिनेश बिंदल ने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता एवं समय पर कार्रवाई से सिरोही एक बड़े कलंक से बच गया। उन्होंने मामले को कानून-व्यवस्था और मानवता से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

सर्किट हाउस में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बिंदल ने कहा कि उनके 35 वर्ष के राजनीतिक जीवन में सिरोही में ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के जीवन पर खतरे की स्थिति में इंसानियत सबसे ऊपर होनी चाहिए।

बिंदल ने कहा, “संयम लोढ़ा से मेरे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन एक इंसान के तौर पर मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा एजेंसियां समय रहते कार्रवाई नहीं करतीं तो जिले की प्रतिष्ठा पर गंभीर आंच आती।
उन्होंने मांग की कि जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर कथित साजिश से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका उजागर करें, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
सच्चाई जनता के सामने आ सके।

बिंदल ने स्पष्ट किया कि यह उनकी व्यक्तिगत प्रेस वार्ता है और पार्टी की ओर से उन्हें कोई निर्देश नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को राजनीतिक चश्मे से नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें