इको फ्रेंडली गणपति उत्सव मनाओ, पौधा उपहार पाओ अभियान
शिवगंज। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत द्वारा चलाए जा रहे “इको फ्रेंडली गणपति उत्सव मनाओ, पौधा उपहार पाओ” अभियान के तहत तहसील रोड छावणी में गणपति मित्र मंडल के सदस्यों को पौधे उपहार में दिए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं इको फ्रेंडली गणपति उत्सव को लेकर जागरूकता संदेश दिया गया।ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि पीओपी से निर्मित गणपति मूर्तियों के विसर्जन से जल स्रोतों में प्रदूषण बढ़ने तथा जलीय जीव-जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने मिट्टी से निर्मित गणपति स्थापित कर पर्यावरण हितैषी तरीके से उत्सव मनाने की अपील की। मिशन की ओर से विभिन्न स्थानों पर अब तक 51 पौधे उपहार में दिए जा चुके हैं। छावणी गणपति मित्र मंडल द्वारा मिट्टी के गणपति स्थापित किए गए हैं। गणपति विसर्जन घर में गमले में कर उसी मिट्टी में पौधा लगाया जा सकता है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सके। इस अवसर पर छगन माली,नरेंद्र राठौड़, विक्रम सेन, राकेश चांवरिया, सुरेश सुथार, प्रभु सोलंकी, कुलदीप सिंह, राजेश कुमार, लक्ष्मण कुमार चुली, महेंद्र मीणा, मनोज कुमार, सुरेश यादव,निरव सोनी,विक्रम कुमावत,प्रकाश सेन, विक्रम माली, जितेंद्र कुमावत,पंकज राठौड़ व राहुल कुमार,पौधा मिशन से देवीलाल गुर्जर राजसमंद,सीए चेतन अरोड़ा,पन्नालाल वेराजेतपुरा, राजेश कुमार मालवीया, सीए दीपक सोनी,पुरण कुमावत,सहित पर्यावरण प्रेमीयो का सहयोग रहा,







