SHARE:

डिग्गी नाडी पर 20 सितंबर को होगा माली समाज का तालाब पूजन महोत्सव

शिवगंज /तीन दिवसीय आयोजन में भजन-कीर्तन व भजन संध्या के साथ होगा धार्मिक उत्सव, 200 महिलाएं करेंगी विधिवत पूजन
शिवगंज। माली समाज शिवगंज की ओर से तीन दिवसीय तालाब पूजन महोत्सव का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन 20 सितंबर को शहर की ऐतिहासिक डिग्गी नाडी पर होगा। इस दौरान माली समाज की करीब 200 महिलाएं अपने भाइयों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत तालाब पूजन करेंगी। आयोजन को लेकर डिग्गी नाडी सहित अन्य स्थलों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
माली समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार परिहार ने बताया कि महोत्सव का आगाज 18 सितंबर को माली समाज धर्मशाला में महिला भजन कार्यक्रम के साथ होगा। शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले भजन-कीर्तन कार्यक्रम में महिला गायक कलाकार विभिन्न धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देंगी।
19 सितंबर को होगी भजन संध्या
महोत्सव के दूसरे दिन 19 सितंबर को रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें गायक कलाकार विनोद व मुरली प्रजापत देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। समाजबंधुओं के लिए यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।
20 सितंबर को डिग्गी नाडी पर मुख्य आयोजन
तीसरे दिन 20 सितंबर की सुबह 7 बजे ऐतिहासिक डिग्गी नाडी पर तालाब पूजन महोत्सव शुरू होगा। इसमें माली समाज की करीब 200 महिलाएं अपने भाइयों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच तालाब का विधिवत पूजन करेंगी। पूजन कार्यक्रम के बाद सुबह 11 बजे तेजश्री वाटिका में भोजन प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
तालाब पूजन महोत्सव की तैयारियों को लेकर माली समाज धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं सहित विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर माली समाज अध्यक्ष शंकरलाल परिहार, नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार परिहार, चुन्नीलाल मंडोरा, मुकेश सोलंकी, नरेन्द्र गहलोत, मयूर मंडोरा, महेश टांक, महेन्द्र गहलोत, प्रवीण चौहान, विजय सुन्देशा, रमेश सुन्देशा, कैलाश गहलोत सहित समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।
trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें