70वीं राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ

SHARE:

 70वीं राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ

शिवगंज। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज के तत्वावधान में 17-19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की 70वीं राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज गुरुवार को शिवगंज पवेलियन में होगा।
उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं सांसद लुंबाराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, नगरपालिका अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नानीवाल, एडीईओ अशोक पाल सिंह मीणा, सहायक निदेशक बलवीर सिंह सिसोदिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष कंचन सोलंकी सहित पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
आयोजक एवं सचिव हनवंत सिंह महेचा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में 136 दलों के करीब 690 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है

।

प्रतियोगिता के दौरान पंजीयन, रिकॉर्ड संधारण, आवास, खेल मैदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए शारीरिक शिक्षकों एवं कार्मिकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आयोजन में श्री जागनाथ महादेव मंदिर, श्री गजानंद सनातन धर्म मंदिर समिति, सनातन धर्म महिला मंडल सहित भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष सहयोग मिल रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें