मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल ने किया विद्यालय का निरीक्षण

SHARE:

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल ने किया विद्यालय का निरीक्षण

शिवगंज/अरठवाडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महात्मा गांधी विद्यालय में पीएम पोषण (मिड डे मील) का गुणवत्ता निरीक्षण जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल ने किया । अग्रवाल ने पोषाहार सामग्री के भंडारण, किचन, बर्तनों की स्वच्छता का जायजा लिया और मेनू अनुसार कुक कम हेल्पर द्वारा निर्मित दाल, रोटा (बाटी) का स्वाद बच्चों के संग बैठकर लिया व व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने पीएम पोषण कार्यक्रम की सफलता के लिए अभिभावकों के साथ कक्षा वार साप्ताहिक चर्चा पर जोर दिया जिससे अभिभावक संतुलित पोषण की आवश्यकता को समझेंगे और घर पर भी अपनाएंगे। इस अवसर पर पीईईओ कमल कांत भारद्वाज, कार्यवाहक प्राचार्या भगवती देवी, पोषाहार प्रभारी मोहन लाल पटेल एवं सुरेश रावल उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें