विवेकानंद बस्ती के स्वयंसेवको ने, घर-घर लगाए परिंडे

SHARE:

 विवेकानंद बस्ती के स्वयंसेवको ने, घर-घर लगाए परिंडे

रिपोर्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह देवड़ा वेरा रामपुरा

पिंडवाड़ा | विवेकानंद बस्ती के स्वयंसेवकों ने जीव-दया और सेवा समर्पण भाव की एक अनूठी मिसाल पेश की है। बस्ती के युवाओं और स्वयंसेवकों द्वारा न केवल मानव सेवा, बल्कि बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। चींटियों से लेकर पक्षियों तक का ख्यालस्वयंसेवकों द्वारा प्रकृति के चक्र को बनाए रखने के लिए चींटियों हेतु नारियल में आटा भरकर जमीन में दबाया जा रहा है, जो उनके लिए चार-पांच माह के भोजन का प्रबंध करता है। वहीं, बंदरों को फल-सब्जियां, कुत्तों को बिस्कुट-रोटी और मछलियों व गायों के लिए चारे की नियमित व्यवस्था की जा रही है।
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए ‘परिंडा अभियान’ बढ़ती गर्मी को देखते हुए आज स्वयंसेवकों ने एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत बस्ती के घर-घर जाकर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन (परिंडे) वितरित किए गए। स्वयंसेवकों ने न केवल परिंडे बांटे, बल्कि उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बांधकर नियमित पानी भरने का संकल्प भी लिया।
मानव जीवन की तरह पशु-पक्षी भी अमूल्य
अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों का कहना है कि सेवा का भाव केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं होना चाहिए। जिस प्रकार मानव जीवन अनमोल है, उसी प्रकार बेजुबान प्राणियों का जीवन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस निस्वार्थ सेवा कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें