श्री राजमाता सेवा समिति द्वारा भाक्ति और समर्पण का सम्मान

SHARE:

श्री राजमाता सेवा समिति द्वारा भाक्ति और समर्पण का सम्मान

25 वर्षों से निस्वार्थ सेवा, हर वर्ष वार्षिकोत्सव में देते हैं भजन संध्या की प्रस्तुति

शिवगंज/श्री राजमाता सेवा समिति द्वारा गोडवाड़ सेवाड़ी के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रामेश्वर माली का विशेष सम्मान किया गया। रामेश्वर माली पिछले 25 वर्षों से निरंतर निस्वार्थ भाव से राजमाता जी के वार्षिकोत्सव में भजन संध्या के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
समिति के अनुसार, प्रतिवर्ष राजमाता जी के वार्षिक मेले में वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी (सूद सातम) को भजन संध्या का आयोजन होता है। इस विशेष दिन को ध्यान में रखते हुए रामेश्वर माली अन्य किसी भी स्थान पर कार्यक्रम स्वीकार नहीं करते और इस तिथि को केवल राजमाता जी की सेवा के लिए सुरक्षित रखते हैं।
राजमाता सेवा समिति ने उनके इस समर्पण, अटूट श्रद्धा और वर्षों की सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए यह सम्मान प्रदान किया। समिति का कहना है कि यह सम्मान उनके योगदान के प्रति एक छोटा सा आभार है।
इस अवसर पर समिति के सदस्य अभिमन्यु सिंह, कान सिंह, रविंद्र सिंह, करण सिंह, विनोद तुसावड़ा, विक्रम सिंह, दिनेश ओझा, विक्रम घांची एवं मीठा लाल सेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें