मिशन मुस्कान के तहत 935 कॉपियों का वितरण, विद्यार्थियों के चेहरों पर बिखरी खुशी

SHARE:

मिशन मुस्कान के तहत 935 कॉपियों का वितरण, विद्यार्थियों के चेहरों पर बिखरी खुशी


शिवगंज। लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर द्वारा प्रांत के प्राइम प्रोजेक्ट “मिशन मुस्कान–फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स” के अंतर्गत राधिका बालिका विद्यालय (जवाई नदी के पास) एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, एरनपुरा छावनी के विद्यार्थियों को कुल 935 कॉपियों का वितरण किया गया।
यह सेवा कार्य मातृश्री जड़ावबाई मूलचंदजी परमार जैन की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनके शिक्षा के अधिकार को सशक्त बनाना, उन्हें अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके सपनों को नई उड़ान देना था। कॉपियाँ प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम संयोजक लायन नरेन्द्र जैन ने बताया कि प्रांत का प्राइम प्रोजेक्ट “मिशन मुस्कान–फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स” प्रत्येक बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने और शिक्षा के माध्यम से उनके सपनों को साकार करने की प्रेरणा देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर जनहितकारी गतिविधियाँ संचालित कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर क्लब के सचिव सीए मुकेश परमार, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र जैन तथा सदस्य पंकज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं दिलीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों को कॉपियाँ वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर के इस प्रेरणादायी सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें