*राज बायोसा के ध्वजा चढ़ने के साथ शुरू हुआ 26 वार्षिकोत्सव*
भव्य शोभायात्र मैं भक्तों का हुआ संगम ,आज होगा भक्ति रस का संगम
शिवगंज । राजस्थान की देवनागरी शिवगंज नगर की धन्यधरा पर श्री राजमाता जी बायोसा का 26 वां वार्षिक उत्सव में राज बायोसा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव का शुभारंभ ध्वजा चढ़ाने के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज बायोसा वार्षिकोत्सव के तहत गौशाला रोड स्थित कृष्ण मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए, जो मुख्य बाजार, गजानंद जी मंदिर और अंबिका चौक होते हुए बायोसा मंदिर पहुंचे, जहां ध्वजा चढ़ाई गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर झूमते नजर आए।
आयोजन समिति के अनुसार उत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिवगंज के साथ-साथ गुजरात और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आज शाम को विराट भजन संध्या में गुजरात के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री नारायण ठाकर के द्वारा आंगन में गूंजेगी महक अन्य कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें मोइनुद्दीन मनचला,महेंद्र सिंह राठौड़,रामेश्वर माली, मधुबाला राव, अनीता जांगिड़, मशरूम मनचला,किशोर पालीवाल, मोहितराज,शुभम बिखरणिया के द्वारा भक्ति रस की होगी शाम मंच का संचालन मीठालाल सेन करेंगे







