पुस्तकालय में मनाया, विश्व पुस्तक दिवस

SHARE:

पुस्तकालय में मनाया, विश्व पुस्तक दिवस

शिवगंज। सुभाष नगर स्थित राजकीय सार्वजानिक पंचायत समिति पुस्तकालय में गुरुवार को विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय लेखक महेन्द्र सिंह राव के उपन्यास, ‘एक कहानी ऐसी भी’ पर चर्चा की गई। उपन्यास की कहानी मानव सम्बन्धों की जटिलताओं का विश्लेषण कर, पात्रों के भीतरी संसार का अवलोकन करती है और पाठक को हृदय रूपांतरण की कीमिया से अवगत करवाती है। लेखक राव, वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल ने बताया कि,पाठकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि, पुस्तकें जीवन‌ का ही एक हिस्सा है, इनकी तरफ हमारा आकर्षण कम नहीं होना चाहिए। इतिहास के सहायक प्रोफेसर डॉ सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, युनेस्को ने 23 अप्रेल 1995 से विश्व पुस्तक दिवस का आगाज किया, जो आज विश्व भर में मनाया जाता है। पुस्तकालयाध्यक्ष साहिल ने कहा कि, इस दिन का उद्देश्य, लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना, किताबों के महत्व को समझाना और प्रकाशन व कॉपीराइट के प्रति जागरूकता फैलाना है। पाठक राहुल देवासी ने पुस्तक पठन को, अन्य डिजिटल माध्यमों की तुलना में, स्वास्थ्य की दृष्टि से सबसे उपयुक्त बताया।
विद्या की देवी मां सरस्वती को माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूर्ण ब्लाइंड पाठक केतन सोनी ने अपने अनुभवों को साझा किया। सेवानिवृत्त वनपाल पन्ना लाल, होमगार्ड पुखराज मीणा, कालूराम, मनीषा सुथार, राहुल देवासी, अर्जुन परारिया, आकाश कुडेसा, कपिल मीणा, रतन लाल, दशरथ कुमार आदि पाठक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें