श्री सनातन धर्म महिला सेवा समिति की पहल, शिशु मंदिर में लगी ठंडे पानी की सुविधा

SHARE:

श्री सनातन धर्म महिला सेवा समिति की पहल, शिशु मंदिर में लगी ठंडे पानी की सुविधा

शिवगंज। श्री सनातन धर्म महिला सेवा समिति की प्रेरणा से शिवगंज स्थित आदर्श विद्या शिशु मंदिर में भामाशाह स्व. श्रीमती बदामी देवी मक्खनलाल अग्रवाल एवं उनके पुत्र भंवरलाल अग्रवाल जावाळ वालों की ओर से विद्यार्थियों के लिए वॉटर कूलर भेंट किया गया।
समिति की अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालय में ठंडे पेयजल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। समिति द्वारा भामाशाह परिवार से संपर्क करने पर अग्रवाल परिवार ने तुरंत सहयोग करते हुए वॉटर कूलर उपलब्ध करवाया।
समिति की सचिव हस्तु खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा गर्मियों में विभिन्न स्थानों पर पेयजल व्यवस्था भी की जा रही है। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन 10 पानी के कैम्पर रखवाए जा रहे हैं। वहीं गायों के लिए मीरा बाईसा आश्रम सद्गुरु गौशाला के बाहर अवाडे एवं नंदीशाला में मीठे पानी के टैंकर डलवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि चींटियों के लिए 90 किलो सामग्री से कीड़ी नगरा तैयार कर शिवगंज एवं सुमेरपुर की बहनों द्वारा नियमित रूप से डाला जा रहा है। इसके साथ ही वृद्ध एवं असहाय माताओं को प्रतिमाह राशन सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है।
इस अवसर पर प्रवीण भाई अग्रवाल, गोविन्द सुथार, हरिभाई सोनी, मदन भाई, दीपिका अग्रवाल, नर्मदा बेन H, इंदु मौर्यवंशी, ललिता सुथार सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें