गौमाता को न्याय दिलाने को लेकर आज जागनाथ मंदिर में होगी अहम बैठक

SHARE:

गौमाता को न्याय दिलाने को लेकर आज जागनाथ मंदिर में होगी अहम बैठक

विधायक ओटाराम देवासी करेंगे नागरिकों और संगठनों से संवाद

शिवगंज/जागनाथ महादेव मंदिर में आज आवश्यक बैठक आयोजित होगी। गौमाता को न्याय दिलाने के मुद्दे को लेकर शिवगंज नगर के नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों से संवाद करने के लिए विधायक एवं राज्य मंत्री ओटाराम देवासी आज 8 मई को दोपहर 2:00 बजे बैठक में शामिल होंगे।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारीगण, गोभक्त एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान गौमाता से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ-साथ कल प्रस्तावित बंद को लेकर भी मंथन किया जाएगा।
बैठक में शिवगंज नगर के सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य, गौप्रेमी और समाजसेवी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजनकर्ताओं ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विचार रखने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें