गौभक्त राव ने गौमाता सेवा हेतु ₹5.11 लाख टीन शेड निर्माण के लिए समर्पित भेंट की राशि

SHARE:

गौभक्त राव ने गौमाता सेवा हेतु ₹5.11 लाख टीन शेड निर्माण के लिए समर्पित भेंट की राशि

आय का निर्धारित अंश गौसेवा व जरूरतमंदों के लिए समर्पित करने का संकल्प

सिरोही – गौसेवा एवं जीवदया की भावना को समर्पित एक प्रेरणादायक आयोजन में गौभक्त नरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह (रितिक)राव बन्धु पोसालिया ने वीरवाड़ा स्थित आबूराज गौशाला में गौमाताओं के लिए टीन शेड निर्माण हेतु 5 लाख 11 हजार रुपये की राशि भेंट कर समाज के समक्ष सेवा एवं समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह राशि पूज्य श्री श्री 1008 संत चेतन भारतीजी महाराज के सान्निध्य तथा गणमान्य नागरिकों की पावन उपस्थिति में समर्पित की गई।गौभक्त गोपाल सिंह राव ने बताया कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी आय का एक निर्धारित अंश गौमाता, जीवदया एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी सभासदों से भी भविष्य में अपनी कमाई का निश्चित भाग गौसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में लगाते रहने का संकल्प व्यक्त कराया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नरपतसिंह पुत्र समर्थ सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन भक्ति, सेवा और जीवदया को समर्पित कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया है। जिसके फलस्वरूप गौ भक्त पुत्रों ने जन्म लिया है।समारोह में संत चेतन भारतीजी महाराज का पूजन, वंदन एवं अभिनंदन किया गया तथा गौसेवा के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई।कार्यक्रम में नरपतसिंह बोरली, नरपतसिंह कोडिटा, भंवर सिंह पोसालिया, दशरथ सिंह बोरली, दशरथ सिंह मणधर, महेंद्र सिंह चामुण्डेरी, गोपाल सिंह पोसालिया, महेंद्र सिंह, रतन सिंह, जितेंद्र सिंह, मंगल सिंह कारोली, महावीर सिंह, झालम सिंह, विक्रम सिंह, यशपाल सिंह, भानुप्रताप सिंह सहित अनेक समाजबंधु, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।समारोह के दौरान गोपाल सिंह राव ने गौमाता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में जय माता एवं गौमाता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित लोगों ने गौसेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें