मानवता की मिसाल: पिता के साये से वंचित भाई-बहन के विवाह में जागरूक वेलफेयर सोसाइटी बनी सहारा

SHARE:

मानवता की मिसाल: पिता के साये से वंचित भाई-बहन के विवाह में जागरूक वेलफेयर सोसाइटी बनी सहारा समाजसेवी सुरेन्द्र परमार ने उठाया विवाह का पूरा खर्च, ग्रामीणों ने पहल को सराहा

कोसेलाव रिपोर्ट भारत गहलोत /समाज में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना ही सच्ची मानवता है। ऐसी ही एक प्रेरणादायी मिसाल ग्राम कोसेलाव में देखने को मिली, जहां गवारिया समाज के पिता के साये से वंचित एक जरूरतमंद परिवार के भाई-बहन के विवाह में जागरूक वेलफेयर सोसाइटी एवं समाजसेवी सुरेन्द्र परमार परिवार का सहारा बने।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह की व्यवस्थाओं को लेकर कई परेशानियां थीं। ऐसे समय में समाजसेवी सुरेन्द्र परमार एवं जागरूक वेलफेयर सोसाइटी ने आगे आकर दोनों भाई-बहन के विवाह का संपूर्ण खर्च वहन किया और परिवार की खुशियों में सहभागी बने।

विवाह अवसर पर बहन की बारात परिवार के आंगन पहुंची, वहीं भाई की बारात भी नए जीवन की शुरुआत के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर सुमेरपुर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुश्री कंचन परमार, समाजसेवी सुरेन्द्र परमार, जागरूक वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष महेंद्र परमार एवं सचिव डॉ. नीरू परमार ने परिवार के घर पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

इस दौरान उन्होंने परिवार को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज का नैतिक दायित्व है। किसी परिवार की खुशियों में सहभागी बनना ही वास्तविक समाजसेवा है।

कार्यक्रम में एडवोकेट पिंटू राठौड़ नेतरा, श्रवण नेतरा, भावेश सेन, विनोद परमार, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष सुरेश भार्गव, सखाराम देवासी, तौकीर खान, किशोर सुथार, महावीर सिंह, राहुल मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने जागरूक वेलफेयर सोसाइटी, समाजसेवी सुरेन्द्र परमार, कंचन परमार एवं सभी सहयोगकर्ताओं की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरत के समय किसी परिवार की खुशियों में साथ खड़ा होना पुण्य का कार्य है।

यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता, भाईचारे और मानवता का संदेश देने वाला उदाहरण बना।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें