शिवगंज के छिबा गांव में सावलाजी मंदिर भूमि विवाद पर ग्रामीणों की महापंचायत,

SHARE:

शिवगंज के छिबा गांव में सावलाजी मंदिर भूमि विवाद पर ग्रामीणों की महापंचायत,

युवाओं की रिहाई तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय।

शिवगंज / सिरोही

*पोसालिया से रिपोर्ट चम्पा लाल माली*

संवाददाता पोसालिया निकटवर्ती छिबा गांव में शिवगंज। उपखंड (जिला सिरोही) राजस्थान उपखण्ड शिवगंज क्षेत्र के छिबा गांव में सावलाजी मंदिर की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बाद रविवार को मंदिर परिसर के सामने ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के विभिन्न समाजों के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों के अनुसार, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विवाद में गिरफ्तार किए गए युवाओं की रिहाई होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि 22 तारीख तक युवाओं को रिहा नहीं किया गया तो तहसील मुख्यालय एवं पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सावलाजी मंदिर की विवादित भूमि के संबंध में निष्पक्ष जांच कर मंदिर के हित में उचित निर्णय लिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मामले का शीघ्र समाधान किया जाए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे से ग्रामीणों का मंदिर परिसर में एकत्रीकरण शुरू हुआ, जो दोपहर 1 बजे तक चला। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से मंदिर की भूमि पर शीघ्र निर्णय लेने तथा गिरफ्तार युवाओं को जल्द रिहा करने की मांग की गई। पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें