*तबादला नीति घोषित कर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले किये जाये-गहलोत*

SHARE:

*तबादला नीति घोषित कर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले किये जाये-गहलोत*

शिवगंज: स्थाई स्थानान्तरण नीति घोषित किये बगैर शिक्षकों के तबादले उचित नही, यह उद्धगार राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री एवं सदस्य समन्वय समिति धर्मेन्द्र गहलोत ने प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षको को छोड़कर के शिक्षा विभाग में तबादलो पर प्रतिबन्ध हटाया जो न्यायोचित नहीं !
संघ(प्रगतिशील) के शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि बीना आवेदन करवाये शिक्षको के बार-बार राजनैतिक पसन्द-नापसन्द आधार पर थोक भाव तबादले किये जा रहे है जबकि वर्त‌मान में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के बीच तबादलो पर प्रतिबन्ध हटाकर के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के कोई स्थाई स्थानान्तरण नीति के आधार पर तबादले करने के लिए शिक्षा विभाग में तबादला नीति घोषित कर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए भी तबादले किये जाने का प्रावधान बनाये जाये, जिससे वर्षों से मूल गृह जिले से बाहर बैठे शिक्षकों को सीधे अपने गृह जिले में जाने का अवसर प्रदान हो सके। कई शिक्षक गम्भीर असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षको का भी खुद के जिले में स्थानान्तरण नहीं हो पाता है इसलिए राज्य सरकार को प्राथमिकता के आधार पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए स्थाई तबादला नीति घोषित करके तबादला की पीड़ा से तृतीय श्रेणी शिक्षक‌ को भी राहत मिल सके। राज्य सरकार शिक्षको के स्थानान्तरण के लिए तबादला नीति बनाकर सभी संवर्गों के तबादले किये जाने की संगठन ने पुरजोर शब्दों में माँग की ।
trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें