शिक्षा की बदहाल स्थिति पर सरकार को घेरा, शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

SHARE:

शिक्षा की बदहाल स्थिति पर सरकार को घेरा, शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का लिया संकल्पराजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का प्रदेश महासमिति अधिवेशन आबूरोड में सम्पन्न

आबूरोड। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का प्रदेश महासमिति अधिवेशन रविवार को मानसरोवर स्थित स्वदर्शन हॉल में पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चेयरमैन केशरलाल चौधरी, समन्वय समिति संयोजक बन्नाराम चौधरी तथा सह संयोजक नीरज शर्मा के आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ के साथ किया गया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष केशरलाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रही है। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है तथा शिक्षकों के शोषण और उत्पीड़न को संगठन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।
समन्वय समिति संयोजक बन्नाराम चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग की स्थिति अत्यंत नाजुक है और सरकार का शिक्षा के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण पूरी शिक्षा प्रणाली के लिए बाधक बन रहा है। वहीं सह संयोजक नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। यदि समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो शिक्षा व्यवस्था और अधिक संकट में पड़ जाएगी।
सलाहकार मंडल के श्यामलाल आमेटा एवं पूनमचंद विश्नोई ने संगठन से लोकतांत्रिक विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
अधिवेशन संयोजक धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि सरकार न तो रिक्त पदों को भरना चाहती है और न ही नए पद स्वीकृत कर रही है। उन्होंने महात्मा गांधी विद्यालयों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षक एवं विद्यार्थी विरोधी नीति का परिणाम बताया।
सदस्य किशनलाल सारण ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा एवं सेवा के उद्देश्य से संगठनात्मक एकीकरण को मजबूत करना समय की आवश्यकता है, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर धुलीराम डांगी, प्रीति गुर्जर, हरिराम कलावंत, बृजमोहन मीणा, लच्छीराम गुर्जर, विष्णु कुमार तैली, डॉ. रोशनदीप, रामनिवास साहू, आनंद पारीक, ललित जोशी, छगनलाल भाटी, रमेश रांगी, बीरजू राम चौधरी, कांतिलाल मीणा, सत्येंद्र सिंह राठौड़, राहुल कुमार, मनोहर सिंह चौहान, धर्मेन्द्र कुमार खत्री, शकील खोखर, गुरुदीन वर्मा, विनोद नैनावत, किशोर कुमार, रघुनाथ मीणा, रमेश दहिया एवं देशाराम मीणा सहित अनेक प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
अधिवेशन के समापन पर सहसंयोजक किशोर कुमार ने प्रदेशभर से पधारे सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें