शिवगंज में 20 सितंबर को होगा माली समाज का भव्य तालाब पूजन, पंजीयन शुरू

SHARE:

शिवगंज में 20 सितंबर को होगा माली समाज का भव्य तालाब पूजन, पंजीयन शुरू

शिवगंज। माली समाज नवयुवक मंडल, शिवगंज के तत्वावधान में 20 सितंबर 2026 को निबला तालाब (केशरपुरा, शिवगंज) पर माली समाज तालाब पूजन-2026 का आयोजन किया जाएगा। समाज की ओर से आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा इच्छुक महिलाओं से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार तालाब पूजन की निर्धारित राशि रखी गई है। आयोजन के दिन सुबह पूजन स्थल पर नाश्ते की व्यवस्था रहेगी, जबकि दोपहर 12 बजे माली समाज धर्मशाला के बाहर सामूहिक भोजन का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि तालाब पूजन केवल माली समाज की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। पूजन के दौरान निर्धारित नियमों की पालना अनिवार्य होगी। पूजन स्थल पर  की निर्धारित राशि के अतिरिक्त अन्य कोई राशि स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सोना-चांदी भेंट करना भी प्रतिबंधित रहेगा। अन्य आवश्यक नियम परिस्थितियों के अनुसार समाज द्वारा तय किए जाएंगे।
माली समाज नवयुवक मंडल, शिवगंज ने बताया कि सीमित स्थान होने के कारण इच्छुक महिलाएं अपना नाम जल्द से जल्द मंडल के किसी भी सदस्य के पास दर्ज करवाएं, ताकि आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जा सकें। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें