अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की युवा जिला कार्यकारिणी घोषित

SHARE:

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की युवा जिला कार्यकारिणी घोषित

विशालगोयलजिला अध्यक्ष,पंकजअग्रवाल शिवगंजजिलायुवा महामंत्री बने

,

शिवगंज।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (उत्तर–पश्चिम राजस्थान प्रदेश) के शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर सिरोही जिले की युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानज्योति गुप्ता, प्रदेश महामंत्री घनश्यामदास गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष रविन्द्र बंसल एवं प्रदेश युवा महामंत्री विकास बंसल के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा पर नई टीम का गठन किया गया। घोषित कार्यकारिणी में विशाल रामगोपाल गोयल आबूरोड को सिरोही जिला युवा अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल (माउंट आबू) को जिला कोषाध्यक्ष, संजय अग्रवाल (माउंट आबू) को जिला युवा उपाध्यक्ष तथा पंकज अग्रवाल (शिवगंज) को जिला युवा महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विशाल गोयल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने, समाज में संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा युवाओं को समाजहित एवं सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन को सशक्त बनाने तथा शिक्षा, संस्कार, सेवा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए पूरी टीम मिलकर कार्य करेगी।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई युवा टीम के नेतृत्व में सिरोही जिले में संगठन को नई ऊर्जा एवं गति मिलेगी तथा अग्रवाल समाज के हित में प्रभावी एवं जन कल्याणकारी गतिविधियों का विस्तार होगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें