श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में,

SHARE:

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में,

12 समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

शिवगंज। श्री राधा श्याम सुंदर संस्थान, शिवगंज के तत्वावधान में 17, 18 एवं 19 जुलाई को आयोजित होने वाले श्री जगन्नाथ रथ यात्रा तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन के सफल संचालन के लिए संस्थान ने विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु 12 समितियों का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
शनिवार रात्रि को श्री सर्व हितैषी प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित दूसरी समीक्षा बैठक में तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में आमंत्रण-पत्र वितरण, पांडाल व्यवस्था, कथा-कीर्तन, रथ यात्रा, भोजन प्रसादी, जल वितरण, प्रशासनिक समन्वय एवं मीडिया प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए समितियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि गौशाला वाटिका में आयोजित होने वाले कथा-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए श्रद्धालुओं के बैठने हेतु विशाल जलरोधी डोम लगाया जा रहा है। गर्मी से राहत के लिए पांडाल में 20 जल-शीतक (वॉटर कूलर) भी लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बैठक में भोजनशाला, लाइट-टेंट एवं साउंड, पारितोषिक, नगर कीर्तन रूट, साधु-संत व्यवस्था, बिल एवं रसीद, कथा-कीर्तन व्यवस्था, रथ यात्रा व्यवस्था, भोजन प्रसादी वितरण, जल वितरण, प्रशासन व्यवस्था तथा मीडिया प्रकोष्ठ सहित कुल 12 समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
रथ यात्रा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था के लिए पुलिस एवं प्रशासन के साथ संस्थान के स्वयंसेवकों की विशेष टीम भी तैनात रहेगी।
मीडिया प्रकोष्ठ का दायित्व वरिष्ठ पत्रकार पुखराज परिहार को सौंपा गया है। प्रतिदिन कार्यक्रम के फोटो एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने में लक्ष्मण परिहार एवं लोकाधीश प्रभु सहयोग करेंगे।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि शिवगंज की पावन धरा पर लगातार दूसरे वर्ष श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव आयोजित होने को लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ टीम भावना से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी समितियां अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें