एक करोड़ एक सीड बॉल क्रांति का शंखनाद,

SHARE:

एक करोड़ एक सीड बॉल क्रांति का शंखनाद,

बलाना विद्यालय बना “सीड बॉल वीर” 

शिवगंज। सुमेरपुर उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलाना में “एक करोड़ एक सीड बॉल क्रांति” एवं “एक व्यक्ति-एक पौधा मिशन राजस्थान” के तहत आयोजित सीड बॉल महाअभियान में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। विद्यालय परिवार द्वारा तैयार किए गए 3,600 सीड बॉल की सराहना करते हुए ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत तथा हार्टफुलनेस संस्था के जिला समन्वयक सीए चेतन अरोड़ा ने विद्यालय को “सीड बॉल वीर” प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत, सीए चेतन अरोड़ा, सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल वेराजेतपुरा तथा समाजसेवी रावाराम रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीए चेतन अरोड़ा ने विद्यार्थियों को ध्यान एवं योग का अभ्यास करवाकर किया। इसके बाद ओमप्रकाश कुमावत ने “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” महाअभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सीड बॉल निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत राजस्थान सहित पूरे भारत में कार्यशालाएँ आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को सीड बॉल निर्माण से जोड़ा जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “सीड बॉल वीर” सम्मान प्रदान किया जाएगा। अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ एक सीड बॉल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
सीए चेतन अरोड़ा ने बताया कि पाली, सिरोही एवं जालोर जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को सीड बॉल निर्माण का प्रशिक्षण देकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
प्रधानाचार्य पूरण कुमार ने बताया कि ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से विद्यालय में सीड बॉल क्रांति का शुभारंभ हुआ है तथा विद्यालय परिवार ने 21,000 सीड बॉल बनाकर मिशन को समर्पित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, पूरण सिंह, राजेंद्र सिंह, रेखा सुथार, जीवाराम, राकेश कुमार, रणधीर सिंह, मांगीलाल, ईश्वर सिंह, हरिराम, विरधाराम, हरिकमल, मोटाराम, सुरेंद्र सिंह, गणपत कुमार, सुरेश कुमार, अरुणा मैडम, पिंटू कुमार, गौरव सहित विद्यालय परिवार के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें