वेरा जेतपुरा विद्यालय में 150 विद्यार्थियों को स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री का वितरण

SHARE:

वेरा जेतपुरा विद्यालय में 150 विद्यार्थियों को स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री का वितरण

शिवगंज, 13 जुलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वेरा जेतपुरा में सोमवार को समाजसेवी  विट्ठल हरि एग्रो प्रोटीन वेरा जैतपुरा के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वेरा जेतपुरा के समाजसेवी मोहित बोराना, ललित बोराना एवं निशांत बोराना ने कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 150 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल, नोटबुक, पेन, पेंसिल, बिस्किट, चॉकलेट एवं कुरकुरे सहित विभिन्न शिक्षण सामग्री का वितरण किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार वैष्णव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मिनाषी बंसल, शारीरिक शिक्षक श्रवण सिंह राणावत, व्याख्याता कैलाश बावल तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें