गौमाता की सेवा से मनाई प्रथम पुण्यतिथि, समाज को दिया सेवा का संदेश का

SHARE:

गौमाता की सेवा से मनाई प्रथम पुण्यतिथि, समाज को दिया सेवा का संदेश

स्व. बाबूलाल शेषमल जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर गौशाला में हरे चारे की ट्रॉली भेंट, लायन्स क्लब ने दी श्रद्धांजलि

शिवगंज, 14 जुलाई। लायन्स क्लब शिवगंज–सुमेरपुर की प्रेरणा से स्वर्गीय श्री बाबूलाल जी शेषमलजी जैन की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर बजुरिया गौशाला (डॉ. ओ.पी. मेवाड़ा हॉस्पिटल के पास), शिवगंज में गौमाता की सेवा हेतु एक ट्रॉली हरा चारा भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह सेवा कार्य भामाशाह परिवार श्रीमती पुष्पा जी जैन (धर्मपत्नी), श्री राजेश जी जैन (पुत्र) एवं श्रीमती स्वाति जी जैन (पुत्रवधू) के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा गौ सेवा को भारतीय संस्कृति, करुणा और मानवता का सर्वोच्च प्रतीक बताया।

क्लब अध्यक्ष माधव दत्त दवे ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सेवा और संस्कारों को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। क्लब सचिव सीए मुकेश परमार ने भामाशाह परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में परोपकार की भावना को नई प्रेरणा देते हैं और अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, सह सचिव रजत झंवर , पंकज अग्रवाल, हीरालाल पालीवाल, राजेश जैन, दिलीप अग्रवाल, श्रीमती स्वाति जैन सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्य निरंतर संचालित करने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें