पांच दिवसीय जनजागरण अभियान का शुभारंभ, प्रभात फेरी से दिया आस्था का संदेश

SHARE:

 पांच दिवसीय जनजागरण अभियान का शुभारंभ, प्रभात फेरी से दिया आस्था का संदेश
नगर संकीर्तन के साथ घर-घर पहुंचा महाप्रभु का निमंत्रण,

श्रद्धालुओं से रथ खींचकर धार्मिक लाभ लेने की अपील

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के निमित्त जनजागरण कार्यक्रम के तहत निकाली प्रभात फेरी

शिवगंज। श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान के तत्वावधान में 17, 18 एवं 19 जुलाई को आयोजित होने वाले श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा महोत्सव की सफलता के लिए मंगलवार से पांच दिवसीय जनजागरण अभियान का शुभारंभ प्रभात फेरी एवं नगर संकीर्तन के साथ किया गया।
प्रातः 6 बजे श्री राम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति गौशाला स्थित श्रीकृष्ण मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। भगवान जगन्नाथ एवं श्री राधा-कृष्ण के बैनरों से सुसज्जित हाथ-लॉरी के साथ श्रद्धालुओं ने भजन, कीर्तन एवं महामंत्रों का संकीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया।
संस्थान के अध्यक्ष विश्वात्मा दास एवं यदुनन्दन दास के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने घर-घर पर्चे वितरित कर आमजन को रथ यात्रा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने, कथा-कीर्तन का श्रवण करने तथा अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर धार्मिक पुण्य अर्जित करने का आग्रह किया।
जनजागरण अभियान के प्रथम दिन प्रभात फेरी महावीर कॉलोनी, हीरागर वाड़ी, आदिनाथ कॉलोनी, करण नगर, आदर्श नगर, गोकुलवाड़ी, न्यू गोकुलवाड़ी एवं श्रीमती मगनी बाई कॉलोनी से होकर निकली। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जल, नींबू शरबत एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
संस्थान ने बताया कि 15 जुलाई से प्रारंभ हुआ यह पांच दिवसीय नगर संकीर्तन एवं प्रभात फेरी अभियान 19 जुलाई तक प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में निकाला जाएगा, जिसके माध्यम से अधिकाधिक लोगों को रथ यात्रा महोत्सव से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण परिहार, कोषाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक पुखराज परिहार सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, महिला श्रद्धालु एवं बाल भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें