नेटबॉल खिलाड़ियों के चेहरे खिले, भामाशाह ने भेंट की स्पोर्ट्स जर्सी
शिवगंज/ केसरपुरा। स्थानीय विद्यालय मागारावि केसरपुरा में एसएमसी अध्यक्ष एवं भामाशाह श्री नारायण लाल मीणा ने नेटबॉल टीम के 12 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स जर्सी भेंट की। जर्सी मिलने पर खिलाड़ियों में खुशी का माहौल रहा।
विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और सहयोग के लिए भामाशाह नारायण लाल मीणा का आभार जताया।
इस अवसर पर ग्रामवासी भरत कुमार, रणजीत कुमार, राजकुमार, अरुण कुमार तथा प्रधानाचार्य कमल कान्त मीणा, व्याख्याता ओमप्रकाश, पीटीआई रंगाराम गेहलोत, रीतु कुल्हरी एवं ललित कुमार उपस्थित रहे।








