*सुमेरपुर में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत*
*सुमेरपुर।* शहर की मस्जिद वाली गली में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की करंट लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक ट्रक के ऊपर चढ़कर तिरपाल ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक राजस्थान रोडलाइंस से संबंधित है। घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर सिटी पुलिस के हेड कांस्टेबल राजकुमार सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतक चालक को नीचे उतरवाया और शव को राजकीय अस्पताल सुमेरपुर की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक चालक की पहचान सहित अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।








