SHARE:

केपीएल क्रिकेट के लीग मुकाबलों में दिखा रोमांच, खेल प्रेमियों की उमड़ी भीड़

सिरोही। पांच दिवसीय ग्यारहवें खंडेलवाल प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। डे-नाईट मैचों का रोमांच देर रात तक जारी रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं खंडेलवाल समाज के लोग अरविंद पवेलियन खेल मैदान पहुंचे।

केपीएल आयोजन समिति के लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि खंडेलवाल नवपरगना क्षेत्र के इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्साह, उमंग और जोश चरम पर है। भीषण गर्मी और धूलभरी आंधियों के बावजूद खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर मौजूद समाज के युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने आयोजन समिति और भामाशाहों के प्रयासों की सराहना की।

टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, टीम भावना, कुशल नेतृत्व, संयम और उत्कृष्ट व्यवस्थाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। प्रतियोगिता के सभी प्रबंध केपीएल कमेटी द्वारा किए जा रहे हैं। मैचों का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से प्रथम सत्र तथा शाम 4 बजे से देर रात्रि तक दूसरे सत्र में किया जा रहा है।
इस प्रकार रहे मुकाबले
टूर्नामेंट का तीसरा मैच मैसूर रॉयल बॉयज और गुजरात वॉरियर्स के बीच खेला गया। मैसूर ने देव के 33 एवं मुकेश के 22 रन की बदौलत 7 विकेट पर 92 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने ध्रुव के नाबाद 46 रन की सहायता से 5.4 ओवर में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गुजरात के विक्रम ने 4 विकेट लेकर हैट्रिक बनाई।
चौथे मैच में स्पार्टन ने चेन्नई सुपर किंग को 12 रन से हराया। स्पार्टन के शैलेंद्र ने नाबाद 49 रन बनाए।
पांचवें मुकाबले में मुंबई इलेवन ए ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को 57 रन से पराजित किया। मुंबई के दर्शन और कपिल ने 62 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।
छठे मैच में आमची मुंबई ने सत्या के 39 रन की मदद से राजस्थान सुपर जेंट्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।
पहले दिन के अंतिम सातवें मुकाबले में सूरत ने चेन्नई वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया। चेन्नई के गिरीश ने संघर्षपूर्ण 39 रन बनाए।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को खेले गए आठवें मुकाबले में मरुधरा इलेवन और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच 12 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
नौवें मैच में स्पार्टन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इलेवन ए को 8 विकेट से हराया। मुंबई ने 12 ओवर में 7 विकेट पर 93 रन बनाए, जिसमें अश्विन ने 28 रन का योगदान दिया। जवाब में स्पार्टन ने 9.4 ओवर में शैलेंद्र के 46 और करण के 32 रन की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया। स्पार्टन के नरेश ने 3 विकेट झटके।
दूसरे दिन कुल 7 मुकाबले खेले गए, जो देर रात तक जारी रहे।
तीसरे दिन के मुकाबले
प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रातः 9 बजे प्रथम सत्र में स्पार्टन बनाम चेन्नई वॉरियर्स के बीच पंद्रहवां मैच खेला जाएगा। इसके बाद आरसीबी बनाम राजस्थान सुपर जेंट्स का मुकाबला होगा।
शाम के सत्र में मैसूर रॉयल बॉयज बनाम आमची मुंबई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात वॉरियर्स, पुणे वॉरियर्स बनाम मरुधरा इलेवन, विराट सुपर किंग्स सूरत बनाम मारवाड़ टाइटंस तथा मुंबई इलेवन ए बनाम साउथर्न स्टार के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें