9 मई को निःशुल्क आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर, पालनपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

SHARE:

 9 मई को निःशुल्क आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर, पालनपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

शिवगंज। राजस्थान आयुष्मान कार्ड योजना के तहत निःशुल्क ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर शनिवार 9 मई 2026 को छावणी-शिवगंज में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर अग्रवाल समाज, छावणी के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें पालनपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला, बड़े मंदिर के पास, छावणी-शिवगंज में आयोजित होगा। शिविर में वैद हॉस्पीटल, सुमेरपुर की ओर से ऑर्थोपेडिक, डेंटल केयर एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
शिविर में डॉ. अमित वैद (एम.एस. ऑर्थो), डॉ. शेखर शाह (एम.बी.बी.एस., डी. ऑर्थो), डॉ. जाह्नवी गेहलोत (बी.डी.एस.) एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शैलेष खारोल मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।
शिविर में सभी प्रकार के फ्रैक्चर, जोड़ प्रत्यारोपण, गठिया, कमर दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क, गर्दन एवं कंधे के दर्द, हड्डी संबंधी समस्याओं सहित दांतों के रूट कैनाल, मसूड़ों की सर्जरी, दांतों की फिलिंग, बच्चों के दांतों का उपचार एवं दर्द रहित दांत निकालने जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
इसके अलावा फिजियोथेरेपी के अंतर्गत कमर दर्द, टेनिस एल्बो, फ्रोजन शोल्डर, लकवा, मांसपेशियों की चोट, हाथ-पैरों में झुनझुनाहट और लिगामेंट संबंधी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श भी दिया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें