जनगणना प्रशिक्षण शिविरों में भोजन व्यवस्था पर शिक्षकों में नाराजगी

SHARE:

जनगणना प्रशिक्षण शिविरों में भोजन व्यवस्था पर शिक्षकों में नाराजगी

सिरोही। जनगणना ड्यूटी में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों में भोजन और नाश्ते की व्यवस्था को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) ने गहरी नाराजगी जताई है। संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर को ज्ञापन भेजकर भोजन की गुणवत्ता सुधारने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि भीषण गर्मी के बावजूद भोजन सिरोही से बनाकर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में भेजा जा रहा है, जिससे भोजन में दुर्गंध आने, गुणवत्ता खराब होने तथा समय पर नाश्ता और भोजन नहीं मिलने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भोजन व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
संघ ने आरोप लगाया कि पूरे जिले का टेंडर एक ही व्यक्ति को देने का अर्थ यह नहीं है कि भोजन एक ही स्थान से तैयार कर पूरे जिले में सप्लाई किया जाए। जिस ब्लॉक या शहर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है, वहीं से भोजन तैयार कर उपलब्ध कराया जाना चाहिए ताकि भोजन ताजा और गुणवत्तापूर्ण मिल सके।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि घंटों तक पैक रहने के कारण भोजन में दुर्गंध आने लगी है तथा कई स्थानों पर भोजन आधा कच्चा-पक्का और निम्न गुणवत्ता का पाया गया। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार करते हुए स्थानीय स्तर पर भोजन सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें