वेरा रामपुरा गांव में बिजली संकट गहराया, ग्रामीण बेहाल

SHARE:

वेरा रामपुरा गांव में बिजली संकट गहराया, ग्रामीण बेहाल

शिवगंज। सिरोही जिले की शिवगंज तहसील के वेरा रामपुरा गांव में पिछले करीब बीस दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बार-बार बिजली गुल होने और लंबे समय तक सप्लाई बंद रहने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली कटौती का असर गांव की पेयजल व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बिजली नहीं मिलने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई है, जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूरी में कुओं से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली लाइन और व्यवस्था की ओर जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
गांववासियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली लाइन की मरम्मत करवाकर नियमित बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सके।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें