आशापूर्णा महिला मंडल द्वारा गायों के लिए चारा एवं पानी की सेवा

SHARE:

आशापूर्णा महिला मंडल द्वारा गायों के लिए चारा एवं पानी की सेवा

शिवगंज। आशापूर्णा महिला मंडल शिवगंज की ओर से रविवार को खेजडिया ग्राम में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत गायों को एक ट्रॉली चारा उपलब्ध कराया जाएगा तथा जहां पानी की आवश्यकता होगी वहां टैंकर के माध्यम से पानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मधु सोनी ने बताया कि महिला मंडल द्वारा भजनों से प्राप्त राशि का उपयोग गौसेवा एवं जरूरतमंद कार्यों में किया जाता है। इसी क्रम में गर्मी के मौसम को देखते हुए गायों के लिए चारा और पानी की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य में श्रीमती मधु सोनी, मोहनलाल सोनी, जय श्री बहन, मोहन सिंह चौधरी, संतोष बहन, भारत कुमार जी एवं ममता कैलाश का विशेष सहयोग रहेगा।
महिला मंडल द्वारा पिछले कई वर्षों से गर्मी के दिनों में निरंतर गौसेवा के तहत चारा एवं पानी की व्यवस्था करने का कार्य किया जा रहा है, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें