जिला कलेक्ट्रेट पर आरजीएचएस बंद के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन

SHARE:

जिला कलेक्ट्रेट पर आरजीएचएस बंद के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन

सिरोही-अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम योजना में इलाज में विगत लम्बे समय से चल रहे व्यवधान एवं कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधाएँ नही मिलने को लेकर महासंघ ने विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर सिरोही के माध्यम से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा।

कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि महासंघ ने सरकार को चेताया है कि आरजीएचएस योजना में किसी भी प्रकार के मूल स्वरूप में संशोधन एवं इश्योरेन्स मोड पर देने नहीं दिया जायेगा। महासंघ ने स्पष्ट कर दिया है, कि भ्रष्टाचार कर रहे है, उनके विरूद्ध संख्त से सख्त कार्यवाही करे, लेकिन योजना में मिल रही सुविधाओ में कटौती बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ योजना में शासन व सरकार की प्रभावी मोनिटरिंग के अभाव में भ्रष्टाचार हो रहा है। उसे रोकना सरकार का काम हैं। इतनी महबपूर्ण योजना में केवल मात्र 34 कर्मचारी/अधिकारी है। वे अन्य विभाग से है। सरकार को चाहिए कि इसके लिए अलग से सेल बनाकर के नये अधिकारी व कर्मचारी की भर्ती की जाये, जब तक भर्ती नही तब तक अन्य विभाग से अच्छे अधिकारी व कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर लगाकर के योजना में भ्रष्टाचार कर रहे उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही में महासंघ भी सहयोग करेगा। लेकिन सरकार जानबूझकर के इंश्योरेंस कम्पनी के माध्यम से मोनिटरिंग करवाना चाहती है तो बिल्कुल गलत है। इस योजना के मूल स्वरूप में परिवर्तन व इंश्योरेन्स मोड पर देना महासंघ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। गहलोत ने कहा कि आरजीएचएस योजना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा मंत्री के विरुद्ध प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर कर्मचारी नेता जोगेश टेलर,शंकरलाल तांबियाड,ललीत मीना, गजराज सिंह, हनवत्तसिंह,देशाराम मीणा,बिरजू राम चौधरी,कान्तीलाल मीणा,धर्मेन्द्र खत्री,बलवंत सिंह राठौड़,जोराराम मेघवाल,रमेश रांगी,सत्येंद्र सिंह राठौड़,गणेश बंजारा,किशोर कुमार,गुरूदीन वर्मा,मनोहर सिंह चौहान,रघुनाथ मीणा,सुरेश वसेटा,अमित मालवीय,जलालुद्दीन,सुरेश पूरोहित,दलपत लोहार,नारायण लाल राणा,पूरन सिंह देवड़ा,नेनाराम लोहार,विक्रम सिंह देवड़ा,चंदूलाल प्रजापत,भरत देवासी,प्रकाश देवासी,भेरूलाल वर्मा सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे। सैकड़ो कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर आरजीएचएस योजना को बंद करने का इरादे को त्यागे अन्यथा महासंघ सडको पर उतरेगा। कर्मचारियों ने आरजीएचएस के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। आरजीएचएस से छेड़छाड़ बर्दाश्त-नहीं करेंगे नहीं करेंगे, एक दो-एक दो इंश्योरेंस मोड को फेंक दो-फेक दो,बीमार को उपचार दे न सके वो सरकार निकम्मी है,कर्मचारियों का एक ही नारा-आरजीएचएस है अधिकार हमारा,आरसीएचएस के स्थान पर बीमा मोड स्वीकार नहीं-स्वीकार नहीं के नारो से कलेक्टर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें