SHARE:

सरूपगंज के पास बड़ा हादसा टला, रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी, सभी यात्री सुरक्षित

सिरोही /सरूपगंज के पास आज एक रोडवेज बस भीषण दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ड्राइवर की सूझबूझ और तत्परता के चलते बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, बस सरूपगंज थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने बस मोड़ी, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में उस समय कई यात्री सवार थे। स्थिति गंभीर होने के बावजूद चालक ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए बस को पलटने से बचा लिया और सुरक्षित तरीके से डिवाइडर से नीचे उतार लिया। हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
हालांकि, गाय को इस घटना में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंच गए।
सरूपगंज थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ की जमकर सराहना की। चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें