राडबर गांव स्थित गजानंदजी द्वार का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न

SHARE:

राडबर गांव स्थित गजानंदजी द्वार का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न

शिवगंज/राडबर गांव स्थित गजानंदजी मंदिर के मुख्य द्वार का भव्य उद्घाटन समारोह आज प्रातः 10:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर पुजारी अवतार सिंह ने पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में मुख्य द्वार का उद्घाटन कराया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर के इस भव्य द्वार का निर्माण अहमदाबाद निवासी तथा वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया प्रवासी कपिला माली धर्मपत्नी सतीश प्रभुदास माली द्वारा उनके पिताजी स्वर्गीय नाथालाल एवं माताजी स्वर्गीय कमला परिहार की पुण्य स्मृति में करवाकर गांव को समर्पित किया गया।
समारोह के दौरान ग्राम ठाकुर खीम सिंह देवड़ा एवं गजानंदजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिसिंह राजपुरोहित का आयोजक परिवार के सदस्य रमेश माली एवं जगदीश माली द्वारा साफा एवं माला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के लिए प्रसाद एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें