श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तृतीय वर्षगांठ महोत्सव आज से

SHARE:

श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तृतीय वर्षगांठ महोत्सव आज से

भजन संध्या, ध्वज पताका व महाप्रसादी सहित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूर्ण

शिवगंज/ श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तृतीय वर्षगांठ महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, आज से होगा शुभारंभ
शिवगंज। स्थानीय गोकुलवाड़ी कॉलोनी चौक स्थित प्राचीन मगर जीर्णोद्धारित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दो दिवसीय तृतीय वर्षगांठ महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। माली समाज सेवा संस्थान की देखरेख एवं श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
महोत्सव का शुभारंभ 18 मई सोमवार को दोपहर 3 बजे महिला संगीत कार्यक्रम से होगा। महिला संगीत के दौरान देवताओं का ब्यावला भी गाया जाएगा। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। भजन संध्या में सुमेरपुर के भजन सम्राट जीतु माली एंड पार्टी, किरवा के हजारीमल, सुमेरपुर के दलपत चौहान, गोंगावा के विनोद एवं सेवाड़ी के महेन्द्र सहित कई कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
द्वितीय दिवस 19 मई मंगलवार को मांगलिक कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे मंदिर शिखर पर लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वज पताका फहराई जाएगी तथा महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात 11 बजे से संत-महात्माओं, अतिथियों, लाभार्थियों, भामाशाहों, भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का शुभारंभ होगा। आयोजन को भक्तिमय बनाने के लिए भजनों का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

अतिथियों को दिया गया आमंत्रण

आयोजन में राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओटाराम देवासी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, पूर्व प्रधान जीवाराम आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हनवन्त सिंह मेड़तिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं महिला संगठनों के पदाधिकारी-सदस्यों तथा सहयोगी भामाशाहों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

तैयारियों को दिया अंतिम रूप

श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि आमंत्रण पत्रिका वितरण कार्य पूर्ण होने के साथ मंदिर परिसर को आकर्षक लाईट डेकोरेशन से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छाया हेतु पांडाल की समुचित व्यवस्था की गई है तथा पूरे गोकुलवाड़ी चौक को भव्य रूप से सजाया गया है।
रविवार शाम आयोजन समिति की बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें