ज्ञान, शिक्षा और सामाजिक सुधार के अग्रदूत थे राजा राममोहन राय

SHARE:

ज्ञान, शिक्षा और सामाजिक सुधार के अग्रदूत थे राजा राममोहन राय

राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय में मनाई जयंती, संगोष्ठी आयोजित

शिवगंज / राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर शिवगंज के सुभाष नगर स्थित राजकीय सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय में संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एसीटीओ एस.पी. शर्मा ने कहा कि राजा राममोहन राय ने भारतीय समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं आधुनिक विचारों के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने समाज सुधार के साथ शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य किया।
पुस्तकालयाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना एवं ज्ञान के प्रसार को समाज की प्रगति का आधार बनाने वाले राजा राममोहन राय ने शिक्षा को समाज उत्थान का मुख्य साधन माना। उनके प्रयासों से समाज में शिक्षा के प्रति नई चेतना विकसित हुई।
पाठक राहुल देवासी ने कहा कि भारतीय पुनर्जागरण में राजा राममोहन राय की अग्रणी भूमिका रही। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने पुस्तकालयों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित अध्ययन एवं पुस्तक पठन की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में उपस्थित पाठकों ने पुस्तकालयों को ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का केंद्र बताते हुए इनके संरक्षण एवं विकास का संकल्प लिया। इस अवसर पर रमेश कुमार माली, नरेन्द्र नेतरा, विक्रम कुमार, कालूराम, लक्ष्मण कुमार एवं महेन्द्र डांगी सहित कई पाठक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें