अंबुजा सीमेंट (अदाणी सीमेंट) एवं लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन*

SHARE:

अंबुजा सीमेंट (अदाणी सीमेंट) एवं लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

 संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में युवाओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

शिवगंज/ मानवता एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित “NATION FIRST BLOOD DONATION DRIVE” के अंतर्गत अंबुजा सीमेंट (अदाणी सीमेंट) एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल के स्थानीय इकाई लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बुधवार को शिवगंज स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वर्धन ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस सेवा अभियान में कुल 38 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर की विशेषता यह रही कि 5 युवाओं एवं कई महिलाओं ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर के अध्यक्ष दीपक बंसल, सचिव योगेश पटवा, कोषाध्यक्ष  मुकेश परमार, रजत झंवर, महावीर सिंह राजपुरोहित, विक्रम कुमार रावल, लिकेश जैन, अशोक कुमार अग्रवाल एवं दिलीप कुमार अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया।
अंबुजा अडानी टीम की ओर से राव करण सिंह चाँदाना, इंजीनियर धर्मेश गौड़, इंजीनियर पुष्कर राज, दिनेश अहीर, जीतू भाई कानपुरा एवं रोवाड़ा सरपंच परबत सिंह सहित अनेक रक्तवीरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की सफलता में पंकज अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। साथ ही अरुण भाई जैन, माधव दत्त दवे, ताराचंद कुमावत, शैलेश जैन, अमित शर्मा, विक्रम भारद्वाज, खुशपाल सिंह एवं हुकम सिंह सहित कई सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में राजकीय जिला चिकित्सालय के PMO अखिलेश पुरोहित एवं उनकी टीम, पुलिस विभाग से DYSP पुष्पेंद्र वर्मा, सेवा परमो धर्म संस्था के पदाधिकारी, मीडिया कर्मी, पर्यावरण प्रेमी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र एवं परिंडा भेंट कर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर एवं अंबुजा सीमेंट (अदाणी सीमेंट) परिवार ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें