प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्री जागन्नाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
SHARE:
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्री जागन्नाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
देश की समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ विशेष धार्मिक आयोजन।
शिवगंज। स्थानीय श्री जागन्नाथ महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में जनहित, कल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाओं के माध्यम से देश की समृद्धि एवं उन्नति के लिए मंगलकामनाओं के साथ विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। कार्यक्रम में तहसीलदार आसाराम नायक, विकास अधिकारी मुलिंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी ऑस्करण सिंह तथा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशल ओहरी सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सोलंकी, नगर प्रभारी गंगाराम गोयल, उपाध्यक्ष वेनाराम, रूपेश देवासी, महामंत्री नरेश सिंधी, कुंदन राठी, प्रकाश भाटी, लक्ष्मण परिहार, लक्ष्मीनारायण गहलोत, दिनेश मीणा, मानक प्रजापत, भंवरलाल सुथार, जुझार सिंह परिहार, उषा गहलोत, शंकर भाटी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री जागन्नाथ महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। ट्रस्ट मंडल की ओर से बाबूलाल ग्वाला, फुलाराम सुथार एवं जसराम कुमावत ने अतिथियों का स्वागत किया। मंदिर के पुजारी भंवरलाल त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री जागन्नाथ महादेव की विधिवत पूजा संपन्न करवाई। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ तथा ट्रस्ट मंडल द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री जागन्नाथ महादेव मंदिर, शिवगंज को जिला प्रशासन द्वारा जिले के पांच विशेष चयनित मंदिरों में शामिल किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ट्रस्ट मंडल ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।