लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर के पंकज अग्रवाल बने YCE कार्यक्रम के प्रांतीय सभापति

SHARE:

लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर के पंकज अग्रवाल बने YCE कार्यक्रम के प्रांतीय सभापति

युवाओं में वैश्विक नेतृत्व, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सेवा भावना को मिलेगा नया विस्तार

शिवगंज। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233E-2 के लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर के सक्रिय सदस्य लायन पंकज कुमार अग्रवाल को नव-निर्वाचित प्रांतपाल डॉ. निशांत जैन द्वारा यूथ कैंप एंड एक्सचेंज (YCE) कार्यक्रम का प्रांतीय सभापति नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 15 से 22 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व विकास, वैश्विक मित्रता तथा सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। प्रांतीय सभापति के रूप में पंकज अग्रवाल प्रांत के विभिन्न क्लबों के माध्यम से युवाओं को YCE कार्यक्रम से जोड़ने, होस्ट फैमिली नेटवर्क विकसित करने तथा अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय गतिविधियों का समन्वय करेंगे।
पंकज अग्रवाल ने बताया कि यूथ कैंप एंड एक्सचेंज कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न देशों की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को निकट से समझने का अवसर प्रदान करता है। इससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण का विकास होता है। उन्होंने प्रांत के सभी क्लबों से अधिकाधिक युवाओं एवं होस्ट फैमिली को इस कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।
उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा। इस दौरान वे प्रांत 3233E-2 के अंतर्गत आने वाले क्लबों के साथ मिलकर YCE कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
पंकज अग्रवाल वर्तमान में सामाजिक सेवा, युवा विकास एवं जनकल्याण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर विभिन्न लायन नेताओं एवं क्लब सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें