सनातन धर्म महिला सेवा समिति ने गौसेवा से लेकर मानव सेवा तक निभाई जिम्मेदारी

SHARE:

सनानतन धर्म महिला सेवा समिति ने गौसेवा से लेकर मानव सेवा तक निभाई जिम्मेदारी

पुरुषोत्तम मास में सनातन धर्म महिला सेवा समिति ने किए सेवा कार्य

शिवगंज। सनातन धर्म महिला सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल ने बताया कि पूरे माह समिति के सदस्यों के साथ-साथ दानदाताओं के सहयोग से गौसेवा, पशु-पक्षी सेवा एवं मानव सेवा के कई कार्य किए गए।
समिति सचिव हस्तु खंडेलवाल ने सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गौमाता के लिए करीब 50 ट्रैक्टर ट्रॉली हरा चारा खेजड़िया तालाब, सतगुरु गौशाला, मीरा बाई आश्रम, केसरपुरा रोड, बजुरिया गौशाला सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं गर्मी के मौसम में गायों एवं अन्य पशु-पक्षियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर करीब 100 टैंकर पेयजल की व्यवस्था करवाई गई।
उन्होंने बताया कि श्रीजी कॉलोनी स्थित महादेव मंदिर के पास आमजन के लिए पेयजल कूलर भी लगाया गया। पशु-पक्षी सेवा अभियान के तहत पक्षियों के लिए चुग्गा तथा चींटियों के लिए किड़ी नगरा की व्यवस्था की गई।
मानव सेवा अभियान के अंतर्गत बायोसा अन्न क्षेत्र, अग्रसेन मार्ग एवं तहसील रोड पर राहगीरों के लिए पेयजल कैंपर लगाए गए। गर्मी के दिनों में करीब 700 लीटर छाछ का वितरण भी किया गया। इसके अलावा आर्य कन्या गुरुकुल विद्यालय में कन्याओं को भोजन करवाया गया तथा राशन सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
समिति द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के लिए डिलीवरी सामग्री उपलब्ध करवाई गई तथा 10 गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। समिति ने बताया कि हरे चारे एवं पानी के टैंकरों की सेवा बरसात आने तक निरंतर जारी रहेगी, जबकि अन्य सेवा कार्य वर्षभर चलते रहेंगे।
सेवा कार्यों में समिति की सदस्य ललिता शर्मा, दीपिका अग्रवाल, देवकन्या चौधरी, नर्मदा एच., दमयंती दिवाकर, गुड़िया अग्रवाल, ललिता सुथार, मीना अग्रवाल, कृष्णा कुमावत, मंजू माली, मीना छिपा, इंदू मौर्यवंशी, मधु सोनी, मंजू कुमावत, पिंकी छिपा, दाखु माली, पुष्पा सोनी सहित अन्य महिलाएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। समिति ने सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें