मुख्यमंत्री के आबूराज प्रवास को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

SHARE:

मुख्यमंत्री के आबूराज प्रवास को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्नस्वागत, आवागमन व व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय

सिरोही / राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 20 एवं 21 जून को प्रस्तावित सिरोही जिले के आबूराज प्रवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय तैयारी बैठक शुक्रवार को स्वरूपगंज स्थित बालाजी भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने की।
भाजपा जिला प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के आवागमन, स्वागत, वाहन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओं से सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री 20 जून की शाम माउंट आबू पहुंचेंगे, जहां वे शाम 7 बजे आयोजित “संत समागम आबूराज” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।
बैठक में विधायक समाराम गरासिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, प्रधान नितिन बंसल एवं पूर्व विधायक जगसीराम कोली सहित वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिए। नेताओं ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री नरपतसिंह उंदरा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, रामलाल रनोरा, बाबूभाई पटेल, हेमेंद्रसिंह, रतन गरासिया, गोपाल को माली, ताराराम माली, प्रकाश रावल, दुर्गाराम गरासिया, लोकेश खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें