विधि महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा की मांग, छात्रों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

विधि महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा की मांग, छात्रों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे, नियमित पुलिस गश्त और चेतावनी बोर्ड लगाने की उठाई मांग

सिरोही, राजकीय विधि महाविद्यालय, सिरोही के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए छात्रों को ऐसे मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है, जहां झाड़ियां एवं अवरोधक होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में छात्राओं का भी आवागमन होता है।
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि मार्ग पर समय-समय पर असामाजिक तत्वों द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणियां और परेशान करने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे विशेषकर छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहता है तथा उनकी शिक्षा भी प्रभावित होती है।
ज्ञापन में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि महाविद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, महाविद्यालय खुलने एवं बंद होने के समय नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए तथा मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विद्यार्थियों ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं, की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें