लायंस क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री

SHARE:

युवान अग्रवाल का जन्मदिन बना सेवा दिवस,

लायंस क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री

‘मिशन मुस्कान – फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स’ के तहत मोयला भाखरी विद्यालय में विद्यार्थियों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

शिवगंज। लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर द्वारा प्रांत के प्रमुख सेवा प्रकल्प “मिशन मुस्कान – फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स” के अंतर्गत क्लब के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी लायन मनीष अग्रवाल के सुपुत्र युवान अग्रवाल का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मोयला भाखरी विद्यालय, काम्बेश्वर रोड में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं संपूर्ण शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उनके सपनों को नई उड़ान देना रहा।
क्लब अध्यक्ष माधव दत्त दवे ने कहा कि “मिशन मुस्कान – फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स” जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा सशक्तिकरण है और प्रत्येक बच्चे तक आवश्यक शैक्षणिक संसाधन पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
क्लब सचिव सीए मुकेश परमार ने बताया कि लायंस क्लब वर्षभर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के क्षेत्र में विभिन्न जनहितकारी सेवा कार्य करता है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर जोनल चेयरमैन दीपक बंसल, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, सह सचिव रजत झावर, जगदीश बोहरा, पंकज अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कपिल सोलंकी, अमित मंगल एवं हीरालाल पालीवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भामाशाह परिवार से श्रीमती सुशीला देवी, मनीष अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, शिमोनी, सनाया एवं युवान अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से कविता मैडम एवं अन्य शिक्षकगण ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लायंस क्लब एवं भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब परिवार ने मनीष अग्रवाल एवं उनके परिवार का अभिनंदन करते हुए संकल्प लिया कि “मिशन मुस्कान – फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स” के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा, सहयोग और मुस्कान पहुंचाने का सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें