मॉडर्न डिफेन्स स्कूल में सीड बॉल निर्माण कार्यशाला,

SHARE:

मॉडर्न डिफेन्स स्कूल में सीड बॉल निर्माण कार्यशाला,

विद्यार्थियों ने सीखा ‘घर का बीज जंगल पहुंचाओ’ अभियान का संदेश

शिवगंज/मॉडर्न डिफेन्स स्कूल, शिवगंज में “घर का बीज जंगल पहुंचाओ” महाअभियान के तहत सीड बॉल निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पर्यावरण प्रेमी ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत, सीए चेतन अरोड़ा एवं पन्नालाल वेराजेतपुरा की उपस्थिति में शिक्षकों और विद्यार्थियों को सीड बॉल बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में ओमप्रकाश कुमावत ने सीड बॉल निर्माण की वैज्ञानिक एवं सरल विधि समझाते हुए बताया कि मिट्टी, रेत और जैविक खाद को उचित अनुपात में मिलाकर देशी वृक्षों के बीजों से सीड बॉल तैयार की जाती है। इन्हें छाया में सुखाकर वर्षा ऋतु में जंगलों, पहाड़ियों और बंजर भूमि पर फेंकने से प्राकृतिक रूप से पौधे विकसित होते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकाधिक सीड बॉल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण की इस जनभागीदारी मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही घोषणा की कि शिवगंज उपखंड में जो विद्यालय सबसे अधिक सीड बॉल तैयार कर अभियान में योगदान देगा, उसे “सीड बॉल महावीर सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति की पूजा का विशेष महत्व है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यशाला के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से “एक व्यक्ति-एक पौधा मिशन राजस्थान” टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने “घर का बीज जंगल पहुंचाओ” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक सीड बॉल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें