लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने तैयार किए 2100 सीड बॉल,

SHARE:

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने तैयार किए 2100 सीड बॉल,

50 हजार सीड बॉल बनाने का लिया संकल्प

‘घर का बीज, जंगल पहुँचाओ’ महाअभियान के तहत विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शिवगंज/ एक व्यक्ति–एक पौधा मिशन राजस्थान के तहत लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” महाअभियान के अंतर्गत सीड बॉल निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत तथा सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल की प्रेरणा से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को देशी बीजों के संरक्षण, सीड बॉल निर्माण की वैज्ञानिक विधि तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर भैरुसिंह ने बताया कि विद्यालय परिवार ने आगामी पाँच वर्षों में 50 हजार सीड बॉल तैयार कर उन्हें जंगलों, ओरण भूमि एवं बंजर क्षेत्रों तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 2,100 सीड बॉल तैयार कर जंगलों एवं ओरण भूमि में पहुँचाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” अभियान केवल बीज संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य तैयार करने का जनआंदोलन है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने विद्यार्थियों को सीड बॉल बनाने की सरल एवं वैज्ञानिक विधि समझाई। उन्होंने कहा कि घरों में निकलने वाले आम, जामुन, इमली, बेर, नीम तथा अन्य देशी फलों के बीजों को फेंकने के बजाय सीड बॉल बनाकर वर्षा ऋतु में जंगलों तक पहुँचाना प्रकृति के प्रति सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक देशी बीज को सुरक्षित रखकर सीड बॉल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनअभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भैरुसिंह, मुकेश चौधरी, राज्यवर्धन सिंह, खुशी रावल, विनीता खंडेलवाल, मोनिका, दिशा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें