सनातन धर्म महिला सेवा समिति की 12वीं पैदल कांवड़ यात्रा 16 अगस्त को, तैयारियां शुरू

SHARE:

सनातन धर्म महिला सेवा समिति की 12वीं पैदल कांवड़ यात्रा 16 अगस्त को, तैयारियां शुरू

शिवगंज /सनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज–सुमेरपुर की बैठक केरलेश्वर महादेव मंदिर में समिति अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा 12वीं पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन 16 अगस्त (रविवार) को हर वर्ष की भांति श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा।
समिति की सचिव हस्तु खंडेलवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा गोपालजी मंदिर, शिवगंज से गाजे-बाजे एवं भक्ति संगीत के साथ रवाना होकर बड़गांव होते हुए गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पावन यात्रा में सभी सनातनी पुरुष एवं महिलाएं भाग ले सकते हैं। जो महिलाएं अपने घर से कांवड़ तैयार कर लाना चाहें, वे अपनी कांवड़ ला सकती हैं। इसके अलावा समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
बैठक में ललिता शर्मा, दमयंती दिवाकर, दीपिका अग्रवाल, देवी बाई चौधरी, गुड़िया अग्रवाल, गायत्री राठी, कृष्णा कुमावत, लता ओझा, ललिता सुथार, इंदु बेन, शकुंतला अग्रवाल, कांता अग्रवाल, जसोदा सुथार, भगवती राठी, मंजू सोलंकी, चंपा देवासी, फूली परारिया, पुष्पा सोनी, नर्मदा सोनी, मंजू माली, दमयंती अग्रवाल, रेणुका अग्रवाल सहित समिति की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें